ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि फलस्तीन के शहर गाजा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने एक फार्मूला रखा है, जिसमें कहा कि गाजा के रहने वाले लोग पड़ोसी देशों में चले जाएं। अमेरिका इस शहर को अपने कंट्रोल में लेकर निर्माण कार्य करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस सलाह को मुसलमान खारिज करते हैं। दुनिया के तमाम मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम देशों ने भी ट्रंप के फार्मूले को नामंजूर कर दिया है। खुद गाजा में रहने वाले लोगों ने भी इस सलाह को कबूल करने से मना कर दिया है।