ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में मदरसों पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया है। मौलाना ने कहा कि संविधान ने अल्पसंख्यकों को अपनी संस्थाएं खोलने, उनका संचालन करने व शिक्षा देने के लिए इजाजत दी है। ऐसी सूरत में मध्यप्रदेश के मदरसे पर बुलडोजर चलाना और उत्तराखंड सरकार का मदरसों को बंद करना संविधान के विरुद्ध कदम है।