ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत को आजाद कराने में मदरसों से संबंधित उलमा और छात्रों की अहम भूमिका रही थी। अगर मदरसे नहीं होते तो देश इतनी जल्दी आजाद नहीं होता। आज इन्हीं लोगों को आतंकवादी कहा जा रहा है। यह अफसोसनाक है। मौलाना रजवी ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे मंत्रियों को किसी भी समुदाय को निशाना नहीं बनाना चाहिए और न ही भड़काऊ बयान देना चाहिए।