फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- अखिलेश यादव माफी मांगें; जानिए क्यों की ये मांग

मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 06:21 PM IST

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सपा मुखिया अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की। मौलाना ने ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है, वहां पंचायत नहीं हो सकती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और मोहिबुल्लाह नदवी ने मस्जिद की पवित्रता को ठेस पहुंचाई। वहां बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने जल्द माफी नहीं मांगी तो 2027 के विधानसभा चुनाव में मुसलमान सपा प्रत्याशियों से जरूर सवाल पूछेंगे। जब मस्जिद की तौहीन हो रही थी, तब तुम कहां थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें