ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ में संशोधन के लिए एक बिल संसद में पेश किया था, उस पर सहमति न बन पाने की वजह से जेपीसी कमेटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष जगदंबिका पाल बनाए गए हैं। वह देशभर में बैठकर मुस्लिम उलमा व संगठनों की राय ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने बरेलवी उलमा और बरेलवी संगठनों को नजरअंदाज किया। किसी भी बैठक में नहीं बुलाया। ये निहायत ही दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है।