ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शरीयत द्वारा बताई गई हदों में रहने के लिए एक फरमान जारी किया है। मौलाना ने कहा कि डीजे और नाच-गाना नाजायज व हराम है। मुस्लिम नौजवान इससे बाज आएं। मुसलमान शरीयत के खिलाफ कोई काम न करें। जुलूस-ए-मोहम्मदी में अमन और शांति को कायम रखें। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए मोहम्मदी का मकसद पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिन की खुशी मनाना है। एक मुसलमान के लिए इससे बढ़कर कोई दूसरी खुशी नहीं हो सकती। इसलिए खुशी का इजहार अपने धार्मिक स्थलों और अपने घरों को सजावट के साथ करें।