संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सरकार को शुक्रिया अदा किया। मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है बल्कि फायदा होगा। नुकसान उन वक्फ भू माफिया का होगा जिन लोगों ने करोड़ों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक से धर्मस्थलों को भी कोई खतरा नहीं है, इसलिए नेताओं के बहकावे व उकसावे में लोग न आएं।