फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी बोले: रमजान का एहतराम करें मुसलमान, खानपान और चाय की दुकानों को बंद रखें

मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:33 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मस्जिद के इमामों से अपील की है कि रमजान में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल सीमित करें, क्योंकि इस समय दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में सभी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है। मौलाना ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पवित्र है। इस महीने में की गई एक नेकी का शवाब दस गुना बढ़कर मिलता है। इसीलिए मुसलमानों को चाहिए कि इस महीने का सम्मान व एहतराम के साथ 30 रोजे मुकम्मल करें और इस्लाम की बताई हुई तमाम बातों पर अमल करें, ताकि गुनाह से बचे रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें