यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा बरेली के 19 केंद्रों पर शनिवार सुबह कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा कराई गई। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया। पहली पाली में पंजीकृत 8160 में से 6047 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2113 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दरोगा भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को सुबह से ही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली की परीक्षा के बाद शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। बरेली कॉलेज चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।