फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- सिर्फ खास धर्म का प्रचार कर रहा सरकारी विभाग

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बरेली के विकास की जिम्मेदारी निभा रहा एक महकमा बिजली के खंभों, डिवाइडरों आदि पर त्रिशूल और अन्य चित्र लगाकर एक खास धर्म का प्रचार कर रहा है। इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है। त्रिशूल के साथ दूसरे धर्मों की पहचान के तौर पर कुछ चीजें लगाई जाएं तो हमें आपत्ति नहीं होगी। अगर सरकारी संपत्तियों पर सिर्फ एक धर्म की पहचान को उकेरा जाएगा तो हर व्यक्ति को आपत्ति होगी। मौलाना ने कहा कि नाथ कॉरिडोर के साथ ही आला हजरत कॉरिडोर भी बनाया जाए। उनकी वजह से पूरी दुनिया में शहर को बरेली शरीफ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें