फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बरेली पुलिस ने देहरादून से दबोचा

शेयर बाजार में एल्गो ट्रेडिंग के नाम पर करीब 49 लाख रुपये की साइबर ठगी के मुख्य आरोपी सचिन कुमार को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। बरेली पुलिस ने ठगी गई रकम में से 31 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं। आलोक दुबे ने आठ जून को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फर्जी एप के जरिए निवेश का लालच दिया गया। आरोपी ने फर्जी एप व वेबसाइट बनाकर रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदला और हवाला के जरिए नकदी प्राप्त की। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद किए हैं। सचिन कुमार के खिलाफ तेलंगाना और कर्नाटक में भी शिकायतें दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें