फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरेली, नाथ मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

बरेली में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का उल्लास छाया रहा। सुबह होते ही शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ मंदिरों में मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। शहर के बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर, श्री तपेश्वर नाथ मंदिर, श्री मढ़ीनाथ मंदिर व श्री पशुपति नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के मद्देनजर भोले नाथ के दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। वनखंडी नाथ मंदिर में मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं भीड़ लगना शुरू हो गई थी। तमाम भक्तों ने आधी रात से जलाभिषेक शुरू कर दिया, जबकि मंदिर के महंत और तमाम पुजारियों ने रात एक बजे के बाद भोलेनाथ को जल चढ़ाया। इसके अलावा तमाम मंदिरों में भोर में तीन से चार बजे के बीच जलाभिषेक शुरू हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें