किलोमीटर भत्ता दर में 25 फीसदी वृद्धि के मांग को लेकर बुधवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर लोको पायलटों ने बरेली जंक्शन पर धरना दिया। रेलवे ने महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंचने पर सभी कर्मचारियों के डीए में 25 प्रतिशत का इजाफा किया है, लेकिन रनिंग स्टॉफ के किलोमीटर भत्ता में 25 फीसदी का इजाफा नहीं किया गया है। लोको पायलट एक जनवरी 2024 से भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। धरने में अनूप वैश्य, अभय कुमार, मयंक श्रीवास्तव, वीके सरोज, राजेश कुमार राजवंशी, रमेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र वर्मा, भरत यादव, हरेंद्र प्रसाद, अजीत कुमार, सुरजीत सिंह आदि शामिल हुए।