फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में सेक्टर रोड पर लोडर से रेता-बजरी ढोने वाले अब्दुल हामिद (53 वर्ष) की सोमवार रात फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज से हत्या की पुष्टि हुई। कुछ ही देर में आरोपी शहरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना से पहले आरोपी शहरोज ने हामिद से बीड़ी मांगी थी। वह नशे का आदती है। उसकी शादी भी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी शाहजहां ने किसी रंजिश से इन्कार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें