फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता मजहबीन हत्याकांड: बरेली में कलक्ट्रेट पर वकीलों का धरना प्रदर्शन, गेट पर बनाई मानव श्रृंखला

Wed, 24 Dec 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली में अधिवक्ता मजहबीन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का धरना प्रदर्शन और पीड़ित परिवार की भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। वकीलों ने बुधवार दोपहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट गेट के सामने मानव श्रृंखला बनाकर महजबीन के हत्या आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण स्टेशन रोड पर जाम लग गया। धरनास्थल पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे और धरने पर बैठे महजबीन के चाचा अच्छन अंसारी का समर्थन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल द्विवेदी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने एडीएम सिटी को कलक्ट्रेट में जाने से रोक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें