रामपुर में बुधवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में बरेली बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मृतक अधिवक्ता फारूख के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाएं। साथ ही प्रदेश में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाएगा।