फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जरूर करें मतदान, दिखाएं स्याही का निशान, खरीदारी पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

बरेली में मतदाता जागरुकता को लेकर अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें विशिष्ट व्यापारी वर्ग ने जिलेवासियों से मतदान करने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। राष्ट्रहित में मतदान बेहद जरूरी है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापारी कई अभियान भी चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापार मंडल ने एक मुहिम चलाई है, जिसके तहत अंगुली पर मतदान की नीली स्याही दिखाने के बाद मतदाता को खरीदारी पर 10 प्रतिशत छूट देने का फैसला लिया है। कुछ व्यापारियों ने मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने की बात भी कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें