बरेली में पान मसाला कारोबारी रामसेवक भारद्वाज के आवास और गोदाम पर आयकर विभाग की टीम फिर जांच करने पहुंची है। चार दिन पूर्व शहर वापस आने पर रामसेवक ने आयकर टीम को सूचना दी थी। इसके बाद 15 सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे पहुंच गई। टीम में स्थानीय पुलिस थाने समेत करीब 40 लोग बताए जा रहे हैं। पिछली बार व्यापारी संगठनों से नोंकझोंक के बाद इस बार आयकर की टीम फोर्स के साथ पहुंची। वहीं, कार्रवाई के दौरान रामसेवक की तबीयत खराब होने पर टीम के सदस्य अस्पताल में जांच कराने के लिए गए हैं। फिलहाल आयकर की जांच जारी है।