सीतापुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खां मंगलवार शाम करीब चार बजे बरेली के सीबीगंज में बड़ा बाईपास से झुमका तिराहा पर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों समर्थक जुटे। भीड़ बेकाबू देख वह अपनी गाड़ी से नहीं उतरे। सपा पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाने की कोशिश की, मगर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि धक्का-मुक्की होने लगी। करीब तीन मिनट तक गाड़ी में बैठे बैठे ही आजम खां ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद रामपुर के लिए रवाना हो गए।