फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: वकील पर हमला करने के आरोपी बिलाल की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने दिए निर्देश

Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 04:32 PM IST

बरेली में वकील और उनके रिश्तेदारों पर चाकू से हमला करने के आरोपी बिलाल घोसी की सात दिन के भीतर हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ सिटी प्रथम को बिलाल का आपराधिक रिकॉर्ड जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस ने बिलाल को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। फिलहाल बिलाल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसे जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि एसएसपी अनुराग आर्य ने मई महीने में 100 से अधिक हिस्ट्रीशीट खोलकर एक रिकॉर्ड बनाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें