बरेली के आंवला में मेंस पार्लर से बरातघर जा रहे दूल्हे व उसके दोस्तों का रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने पथराव भी किया। वर पक्ष की मदद में पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूल्हे के भाई ने तहरीर दी है।