रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में मंगलवार से ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता की शुरुआत पुरुष वर्ग से हुई। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दुर्वेश ने रज्जू श्रॉफ यूनिवर्सिटी गुजरात के विशाल यादव को 11–2 से हराया। इसके अलावा कई मुकाबले हुए। बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहली बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी ग्रेपलिंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 18 से 22 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह प्रतियोगिता होगी। इसमें 15 राज्यों के 123 विश्वविद्यालयों से 64 पुरुष और 59 महिला टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं 18 से 20 फरवरी तक और महिला वर्ग की 21 व 22 फरवरी को होंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ-साथ सहायक स्टाफ और रेफरी के रहने की व्यवस्था विश्वविद्यालय के परिसर में की गई है।