फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन बोलीं- चार अंक कम आएंगे तो चलेंगे... पर देशभक्ति हमारे खून में होनी चाहिए

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि चार अंक कम आएंगे तो चलेंगे, लेकिन देशभक्ति हमारे खून में भरी होना चाहिए। ऐसी शिक्षा का कोई अर्थ नहीं रह जाता है, जो हमारे विचार पलट दे। राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को अटल सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावियों और पीएचडी धारकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने दिल्ली में हुई घटना पर चिंता जताई। कहा कि आज पढ़े-लिखे लोग भी आतंकवादी प्रवृत्ति में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में घटना हुई है। पहली बार यह हुआ, जिसमें पढ़े-लिखे लोग आतंकवादी प्रवृत्ति में शामिल हुए। डॉक्टर इंजीनियर शामिल हुए। क्या पढ़े वे लोग। उन लोगों ने क्या पढ़ाया। लोगों को पता ही नहीं चला। सरकारों को भी पता नहीं चला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें