फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा- यूसीसी से किसी को डरने की जरूरत नहीं

मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 01:12 PM IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। संविधान समानता की बात करता है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। डरने या घबराने की जरूरत नहीं। इससे देश को नई दिशा मिलेगी। बरेली में रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे कोश्यारी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से उत्तराखंड आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। होम स्टे योजना, केदारनाथ और मानस खंड कॉरिडोर से देवभूमि में पर्यटन सुगम होगा। विभिन्न धार्मिक स्थलों तक आवागमन सुचारु होने से राजस्व बढ़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें