फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग हुई है। घटना शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की है, जो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे पुलिस लाइन परिसर से सटे इलाके में रहने वाले रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी की ओर से पुलिस को सूचना मिली कि उनके दरवाजे पर फायर करके कुछ लोग भागे हैं। पुलिस पहुंची तो देखा कि घर की दीवार में फायर लगा है। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं, इनमें सर्विलांस व एसओजी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें