फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज के सिंधौली में ग्रामीण के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 03:36 PM IST

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली निवासी सत्यवीर के घर के ऊपर पड़े छप्पर में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घर के अंदर सो रहे प्रेमपाल अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ किसी तरह बाहर भागकर जान बचाने में सफल रहे। आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में घर के अंदर रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक परिवार का सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें