बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस और बीडीए की टीम ने मंगलवार को मुख्य आरोपी राजीव राना का घर, एक दुकान व दो होटल स्टार सिटी और सीके वैली को सील कर दिया। बीडीए की टीम ने यहां पैमाइश की और ताले लगा दिए गए। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई। माना जा रहा है कि राना के जल्दी न मिलने पर बीडीए के जरिये इनका ध्वस्तीकरण कराया जा सकता है।