बरेली के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अफसरों की पोल खोल दी। किसानों ने बताया कि बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है और अधिकारी उनकी समस्याओं को नहीं सुनते। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।