बरेली के जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। बुजुर्ग का आरोप है कि अस्पताल ने उसकी पत्नी को भर्ती नहीं किया और इलाज नहीं मिला। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि महिला तीन दिन से भर्ती थी। सांस फूलने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग बिना सूचना दिए पत्नी को ले गया, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ। एडी एसआईसी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।