बरेली में ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में सोमवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। जिलेभर में 1529 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदें शामिल हैं। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में अदा कराई गई। यहां खुदा के सजदे में एक साथ हजारों लोगों ने सिर झुकाया और अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।