भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से आईवीआरआई में पूर्वी क्षेत्रीय खेल टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में असम, मेघालय, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम आदि राज्यों की टीमों के 508 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य आईसीएआर संस्थानों के खेलप्रेमियों को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना भी है।