फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: बरेली के चौबारी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रामगंगा में किया स्नान

मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 11:57 AM IST

कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली के रामगंगा चौबारी मेले में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि से स्नान शुरू हुआ तो रामगंगा के घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठे। लाखों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था का डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान कर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। गोताखोर भी लगाए गए हैं। स्नान पूजन के बाद श्रद्धालु चौबारी मेले में खरीदारी करने में जुट गए। वहीं बच्चों ने झूलों व खेल-तमाशों का आनंद उठाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें