बरेली में इंटेलिजेंस सीओ के रूप में तैनात यशपाल सिंह के सरकारी आवास में किसी तरह आग लग गई। घटना के दौरान यशपाल सिंह ड्यूटी पर बहेड़ी क्षेत्र में गए हुए थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। आग में सीओ की ऑल्टो कार, सरकारी दस्तावेज और रिवॉल्वर की मैगजीन भी जलकर नष्ट हो गई।