सीआईएससीई) ने बुधवार को आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) का परिणाम जारी कर दिया। बरेली में 10वीं में रिद्धिशा मुखर्जी ने 98.8 व 12वीं में इप्शिता ग्रोवर ने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों ही मेधावी हार्टमैन कॉलेज के विद्यार्थी हैं। बरेली जोन में 12वीं के टॉप टेन में बरेली का दबदबा रहा। इस सूची में जिले के सात मेधावियों ने जगह बनाई है।