बरेली के कचहरी तिराहे पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चलती बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। पता लगने पर युवक ने तुरंत बाइक रोक दी। आसपास के दुकानदारों की मदद से युवक ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया। अन्यथा बाइक पूरी तरह से जल जाती। इस घटना से कचहरी तिराहे पर करीब 10 मिनट तक अफरातफरी रही।