फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 12:37 PM IST

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में आरिफ की दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीडीए की टीम जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, पुलिस फोर्स ने पूरे क्षेत्र को पहले ही चारों ओर से घेर लिया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। बुलडोजर से आरिफ की अवैध मार्केट और शोरूम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें