बरेली में कैंट बोर्ड की ओर से बुधवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई। कैंट के सदर बाजार स्थित मदारी की पुलिया के यादव मोहल्ले में सेना की जमीन पर नाले के पास बने मकानों के अवैध हिस्सों को बुलडोजर ध्वस्त किया गया। कैंट बोर्ड की ओर से दोपहर 2:16 बजे के करीब कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।