फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: आईआईए बरेली चैप्टर ने बजट को बताया बेहतर, कहा- कोई नया कर लागू न होना राहत की बात

मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 03:35 PM IST

केंद्रीय बजट को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर ने बेहतर बताया है। आईआईए बरेली के चेयरमैन मयूर धीरवानी और विमल रिवाड़ी ने कहा कि इस बजट में कोई नया कर लागू न होना सबके लिए राहत की बात है। एमएसएमई के लिए बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। आईआईए युवा कमेटी अध्यक्ष धनंजय विक्रम सिंह ने कहा कि आम बजट में सारे सेक्टरों को कवर करने का प्रयास किया गया है। एमएसएमई के लिए अच्छा बजट है। उद्यमी अजय शुक्ला ने कहा कि बजट अच्छा है, लेकिन इसमें कुछ नया हो सकता था। रविवार को बजट को लेकर आईआईए बरेली चैप्टर की ओर से पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आईआईए के पदाधिकारियों ने आम बजट का सजीव प्रसारण देखा। इसमें शहर के प्रमुख उद्यमी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें