फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के बदमाशों ने की थी सराफ की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 01:59 PM IST

बरेली के आंवला निवासी सराफ श्रीकांत पाटिल की जिन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी, वह बदायूं के निकले। पुलिस ने घटना में शामिल तीन में से दो बदमाशों को दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुए हैं। सोमवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुठभेड़ में बदायूं के कादरचौक थाने के इस्माइलपुर निवासी बजरुल उर्फ चैंपियन, उझानी के गांव मानकपुर निवासी लईक के दोनों पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। सीएचसी आंवला में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें