बरेली के सिरौली थाने के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम हुए धमाके के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नासिर समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ थाना सिरौली में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें नासिर शाह, उसके चार भाई, ससुर रहमान शाह, वाहिद पुत्र रहमान शाह नामजद हैं। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई हैं।