फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में दीनानाथ लस्सी वालों ने महिला समेत तीन लोगों को दौड़ाकर पीटा

दूरदराज के शहरों तक बरेली की मशहूर दीनानाथ लस्सी वालों ने सोमवार को पानी लेने गई महिला से अभद्रता के बाद उसके परिजनों की पिटाई कर दी। बीच चौराहे पर हुई घटना से भगदड़ मच गई। पुलिस ने दुकान मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि दुकान पर पानी लेने पर काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने विरोध किया तो दुकानवाले गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दुकान मालिक और उसके कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से उन्हें, उनके भाई संतोष और उसके साथी दीपक को बुरी तरह पीटा। उन लोगों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन हमलावर दौड़ाकर पीटते रहे। संतोष व दीपक का गला दबाने की कोशिश की, मंजू के गले में पड़ी चेन तोड़ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें