बरेली में दो दिन से निकल रही धूप के बाद मंगलवार को मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर के वक्त बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। सोमवार को दोपहर में दो बजे के बाद कुछ देर तक हल्के बादल मंडराए, लेकिन बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन सका था। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों के बादल मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। इससे शहर में बादल मंडरा रहे हैं, जहां अनुकूल माहौल बनेगा, वहां खंडवर्षा होने के आसार हैं। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।