फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में सकलैन मियां के कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन

बरेली में सकलैन मियां के कुल के साथ बुधवार को उर्स-ए-सकलैनी मुकम्मल हुआ। इसमें सकलैनियों का हुजूम उमड़ा। अकीदत का इजहार करते हुए मुल्क व अवाम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। शाहबाद स्थित दरगाह शाह शराफत मियां के आस्ताने पर बुधवार सुबह कुरान ख्वानी के बाद जायरीन हाजिरी लगाते रहे। खानकाह के मेहमानखाने में उलमा की तकरीर हुई। 11 बजे कुल की रस्म अदा की गई। सज्जादानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां ने कुल की फातिहा पढ़ी और दुआ की। इस दौरान सादकैन सकलैनी, मौलाना असलम मियां वामिकी, अल्लामा आबिद सकलैनी, अल्लामा शाहिद शेख, मौलाना रिफाकत सकलैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें