फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में साइड न देने पर ट्रक ड्राइवर को दी तालिबानी सजा

शाहरुख खान Updated Thu, 22 Feb 2024 01:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। हाफिजगंज थाना इलाके में कार को साइड न देने पर कार सवार लोगों ने आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर को तालिबानी तरीके से सजा दी। उसे बीच सड़क पर नंगा करके पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, वीडियो सामने आने के बाद हाफिजगंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आसपुर हसन अली गांव निवासी प्रदीप अपना ट्रक लेकर लभेड़ा गांव की नहर के रास्ते घर जा रहा था। इसी दौरान एक ईको कार लेकर कुछ लोग यहां से निकले। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने हार्न दिया, जिसे प्रदीप सुन नहीं पाया। साइड न मिलने से कार सवार लोग भड़क गए। उन्होंने थोड़ी दूर आगे चलकर ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर प्रदीप को ट्रक से नीचे खींच लिया। आरोपियों ने प्रदीप को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें