पीलीभीत के राइस मिलर से संबंधित जमीन धोखाधड़ी के मामले में बरेली पुलिस ने फर्जी संतोष टंडन समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी का असली नाम राजू उर्फ राजवीर है। यह भुता का निवासी है। उसके साथी बबलू कश्यप और ख्वाजुद्दीन सीबीगंज के रहने वाले हैं। बबलू और ख्वाजुद्दीन ने ही राजू को संतोष टंडन बनाया गया। फर्जीवाड़ा उसके दस्तावेज बनाए गए। इसके बाद नकली दस्तावेज बनाकर बेशकीमती जमीन बेच दी थी। राजू खुद को असली संतोष टंडन होने का झूठ प्रचारित कर रहा था। इस मामले में संतोष की बेटी प्रियंका टंडन ने इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद राइस मिल मालिक अर्पित अग्रवाल ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।