बरेली में शासन स्तर पर हुई शिकायतों के बाद महापौर उमेश गौतम ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान नव नियुक्त मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी और एक्सईएन दिलीप कुमार शुक्ला समेत तमाम एई और जेई मौजूद रहे। बैठक में कई कार्यों के अधूरे होने पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा एक ही अधिकारी पर जांच होने की बात सामने आने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कैसा नियम है। महापौर ने कहा कि एक्सईएन के पास रहती हैं। महापौर ने साफ तौर पर कहा कि जेई अपने पास रखें फाइल, जिस अधिकारी के हस्ताक्षर कराने हैं कराएं और फाइल अपने पास ही रखें। निर्माण विभाग के अधिकारियों को अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, इसके अलावा नए 77 कामों की सूची भी सौंपी है। जिसके टेंडर जल्द से जल्द निकालने के आदेश दिए हैं।