बरेली में शुक्रवार को शहर से लेकर कस्बे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शहर में अय्यूब खां चौराहे से कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तक अवैध कब्जे हटवाए गए। उधर, रिठौरा में भी अतिक्रमण पर प्रशासन पर बुलडोजर चला। बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करने वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया गया।