भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा खेलों के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल के अंतिम दिन शुक्रवार को 12 से 18 वर्ष की आयु के पंजीकृत खिलाड़ी सुबह सात बजे से सदर बाजार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचने लगे थे। एथलेटिक्स के 260 और हॉकी के 220 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर साई के क्षेत्रीय निदेशक को भेज दिया है। इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एथलेटिक्स के लिए छह, हॉकी के लिए 13 और सेपकटाकरा के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन होना है। चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क रहने, खाने, खेल पोशाक, खेल उपकरण, बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान कोच गायत्री कन्नौजिया, रोहित शर्मा, जेएस द्विवेदी, संदीप चौधरी, बीए शर्मा, मीना कुमारी आदि का सहयोग रहा।