फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में डबल मर्डर से सनसनी, नर्सरी संचालक मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बड़ा बाईपास किनारे लालपुर गांव के पास प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां-बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक तौर पर महिला की बेटी से रिश्ता टूटने की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि परिवार ने जो शक जताया है उसके मुताबिक पुलिस और एसओजी टीम लड़के वालों के गांव भेजी है। जल्दी ही हकीकत का पता चल जाएगा। जो भी आरोपी हैं, वह बच नहीं सकेंगे। परिवार की तहरीर के मुताबिक इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट लिखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें