बिशारतगंज थाना पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की बरेली इकाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। बिशारतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। मिलिट्री इंटेलीजेंस को मिली सूचना के बाद संयुक्त टीम बनाकर बिशारतगंज नया बाजार स्थित वैभव इंटरनेट व कम्युनिकेशन पर छापा मारकर बिशारतगंज वार्ड 6 निवासी आशीष मित्तल और सूरज को गिरफ्तार किया गया। यहां से फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड, चैक बुक आदि बरामद किए। आशीष और सूरज छत्तीसगढ़ निवासी किसी शख्स के नाम से रजिस्टर्ड मशीन को फर्जी थंबक्लोन बनाकर इस्तेमाल कर रहे थे।